NEW HINDI JOKES  

Posted by Khatri The King


रैगिंग के वक्त लड़कों ने 1 लड़की से कहा, एक सवाल का जवाब दो- पटना कहां पर है?
लड़की- बिहार में।
लड़का- यहीं पट जाओ इतनी दूर जाने की क्या जरुरत है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संता पहली बार हवाई जहाज में बैठा। हवाई जहाज रन वे पर दौड़ रहा था।
संता ने पायलट को थप्पड़ मारा और गुस्से से बोला- एक तो पहले ही देर हो रही है और तू है कि सड़क से ही जा रहा है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

डॉक्टर मरीज के पीछे भाग रहा था।
एक आदमी ने पूछा क्या हुआ?
डॉक्टर- 4 बार ऐसा ही हुआ है ये आदमी ब्रेन का ऑपरेशन करवाने आता है और बाल कटवाकर भाग जाता है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

अहमद- हम 25 भाई-बहन है।
करीम- क्या तुम्हारे घर कभी फैमिली प्लानिंग वाले नही आये।
अहमद- आये तो थे लेकिन स्कूल समझकर चले गये..

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संता (बंता से)- चल रेस लगाते हैं, जो हारेगा वो 1000 रुपये देगा।
बंता (संता से)- ठीक है पर मुझे रास्ता नही पता।
संता- बस तू मेरे पीछे-पीछे रहना।
बंता- थैंक्स भाई।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक डॉक्टर की शादी नर्स से हो जाती है।
डॉक्टर के मित्र ने पूछा- भाभी जी कैसी हैं?
डॉक्टर- यार वो मेरी बात ही नही सुनती जब तक उसे सिस्टर कहकर न बुलाऊं।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

पिता (पुत्र से)- आज तक तुमने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे मेरा सिर ऊंचा हो गया हो।
पुत्र (याद करके)- पापा एक बार मैंने आपके सिर के नीचे 3 तकिये रखे थे

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

अध्यापक (छात्र से)- वो तीन शब्द बताओ जो सबसे ज्यादा बोले जाते हैं?
छात्र (अध्यापक से)- मुझे नही पता...
अध्यापक - शाबाश बेटा, बैठ जाओ..

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

अध्यापक- बच्चों बताओ वो कौन-सी चीज है जो तुम रोज देख तो सकते हो लेकिन तोड़ नही सकते।
छात्र- जी आपका मुंह....

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

पत्नी (पति से)- किचन से.. अजी सुनते हो देखो मैं आज बहुत खूबसूरत लग रही हूं...
पति (पत्नी से)- तुमने कैसे जाना?
पत्नी- आज मेरी खूबसूरती देखकर रोटी भी जल रही है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

This entry was posted on 8:25 AM and is filed under , , . You can leave a response and follow any responses to this entry through the Subscribe to: Post Comments (Atom) .

0 comments